भारत और मालदीव के बीच उपजा विवाद कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारत और मालदीव ने रविवार को माले से भारतीय सैनिकों को वापस भारत भेजने की चल रही प्रक्रिया की समीक्षा की। मालदीव ने कहा कि भारतीय सैनिकों का दूसरा ग्रुप 10 अप्रैल तक स्वदेश रवाना हो जाएगा। मालदीव के राष्ट्रपति ने सैनिकों के पहले ग्रुप की वापसी 10 मार्च की तय की थी।
भारत और मालदीव के बीच उपजा विवाद कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारत और मालदीव ने रविवार को माले से भारतीय सैनिकों को वापस भारत भेजने की चल रही प्रक्रिया की समीक्षा की। मालदीव ने कहा कि भारतीय सैनिकों का दूसरा ग्रुप 10 अप्रैल तक स्वदेश रवाना हो जाएगा।
दरअसल, भारत द्वारा मालदीव में हल्के हेलीकॉप्टर का संचालन करने वाले सैन्य कर्मियों की पहली टीम को वापस बुलाने के कुछ दिनों बाद ही दोनों देशों ने माले में उच्च स्तरीय कोर समूह की तीसरी बैठक की।
भारतीय सैनिक मालदीव में तीन विमानन प्लेटफॉर्मों का संचालन कर रहे
वहीं, मालदीव में सैनिकों की जगह आम तकनीकी विशेषज्ञों ने ले ली है। भारतीय सैनिक मालदीव में तीन विमानन प्लेटफॉर्मों का संचालन करते हैं, साथ ही भारत अब इन्हें संचालित करने के लिए नागरिक कर्मियों को तैनात कर रहा है।
मुइज्जू ने 10 मार्च की समय सीमा तय की थी
बता दें कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने माले से भारतीय सैन्य कर्मियों के पहले ग्रुप की वापसी के लिए 10 मार्च की समय सीमा तय की थी।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
