भारत के वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के कानूनी सलाहकार के पद पर नियुक्त किया जाएगा। मार्च में इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय अदालत में उन्होंने पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव मामले में भारत का पक्ष रखा था।

साल्वे ने हिट एंड रन केस में सलमान और बिल्किस बानो जैसे मामलों की भी पैरवी की है। वे भारत के पूर्व सालिसिटर जनरल रह चुके हैं। अब उन्हें ब्रिटेन की महारानी के लिए कोर्ट ऑफ इंग्लैंड और वेल्स के लिए क्वीन काउंसिल क्यूसी नियुक्त किया जा रहा है।
ब्रिटेन के न्याय मंत्रालय ने नई नियुक्तियों की सूची जारी की है। जिसमें साल्वे का नाम शामिल है। ब्रिटिश सरकार के अनुसार 114 वकीलों को महारानी के लिए नियुक्त किया जा रहा है। जिनमें 10 महिला, 22 गैर ब्रिटिश वंशज और 26 सलाहकार के लिए 258 आवेदन आए थे। हरीश साल्वे की बात करें तो उनके दादा आपराधिक वकील जबकि उनके परदादा जज थे।
साल्वे के पिता एनकेपी साल्वे कांग्रेस के पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। कांग्रेस में तत्कालीन इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी तक एनकेपी साल्वे राजनीति में प्रभावशाली स्थिति में रहे। उनका निधन अप्रैल 2012 में हो गया था। साल्वे 1992 में उच्चतम न्यायालय के वकील और 1999-2002 तक सॉलिसिटर जनरल रहे।
अतंरराष्ट्रीय अदालत में भारत का प्रतिनिधित्न करने वाले साल्वे उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ वकील हैं। उनकी गिनती देश के सबसे महंगे वकीलों के तौर पर होती है। एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी एक दिन की फीस करीब 30 लाख रुपये है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal