उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के साथ सूखी ठंड का असर बढ़ने लगा है। मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक कोहरे की दस्तक ठंड को और बढ़ाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के साथ हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने की संभावना जताई है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक महसूस हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 29 नवंबर से दो दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच सूखी ठंड का प्रभाव बना रहेगा।
वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी कोहरे और ठंड का असर देखने को मिल सकता है। खासकर सुबह और देर रात के समय लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal