बॉलीवुड की हॉटेस्ट एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने हिट फिल्मों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर नज़र आएंगे। आपको बता दें यह फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ का सीक्वल है। 2007 में आई थी फिल्म ‘नमस्ते लंदन’। इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन की कुछ तस्वीरें सामने आई है। 
इन तस्वीरें में आप देख सकते हैं परिणीति चोपड़ा ने डेनिम का शर्ट और ब्लू हाईवेस्ट जींस पहनी हैं। इस ड्रेस के साथ परिणीति ने ओपन हेयर रखे हैं जो एकदम स्टाइलिश लग रहे हैं। वहीं अर्जुन कपूर ने ओरेंज कलर की हूडिंग पहनी है जिसके साथ ब्लू कलर की जींस कैरी की है। अर्जुन का यह लुक हट के लग रहा है। आप तस्वीरों में इन दोनों का प्यार देख सकते हैं। कितने प्यार से परिणीति अर्जुन को गाल पर किस कर रही हैं।
गौरलतब है परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘इश्कबाज’ से डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स आॅफिस सुपरहिट रही थी। यह फिल्म लव स्टोरी पर बेस्ड थी। आपको बता दे फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ 19 अक्टूबर, 2018 को रिलीज हो रही हैं। इस फिल्म के रिलीज डेट के पहले से ही थर्ड पार्ट भी बनने लग गया है। स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है। अगले साल तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal