प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ वीकेंड एंजॉय करती नजर आईं। उनकी ये तस्वीरें देखकर खुद अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितनी खुश हैं। निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम से कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें ये कपल घुड़सवारी करता दिखा है।

तस्वीर कैलिफोर्निया के कारपिनटेरिया की हैं। निक ने तस्वीर शेयर करने के साथ लोकेशन की जानकारी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘संडे’। तस्वीर के जरिए निक ने बताया कि दोनों ने बीते रविवार एक साथ टाइम स्पेंड किया।
निक ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें जंगल और समंदर का किनारा नजर आ रहा है। प्रियंका और निक दोनों काउब्वॉय लुक में हैं। दोनों एक दूसरे को देखते हुए खूब खिलखिला रहे हैं। प्रियंका और निक की ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अमेरिका ही नहीं भारत में भी बेहद लोकप्रिय हैं। निक जब भी प्रियंका के साथ की तस्वीरें शेयर करते हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में जोनस ब्रदर्स के एल्बम Sucker को एक साल हो गए। इस मौके पर निक ने प्रियंका और परिवार के साथ की तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीर में निक और प्रियंका हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं, जो बैकग्राउंड से खीचीं गई हैं।
निक ने कैप्शन में लिखा- ‘बैंड को लेकर हमने कई उतार चढ़ाव देखे। आज हमने एक साल पूरे कर लिए और हम बीते समय को देख रहे हैं। हम महसूस करते हैं कि हम कितने भाग्यशाली हैं। हमारे पास दुनिया के सबसे अच्छे प्रशंसक हैं और हमें यह सब एक परिवार के रूप में करने के लिए मिलता है। आप लोगों को एक साल मुबारक हो और हम आप सभी से प्यार करते हैं। धन्यवाद।’
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal