धनबाद: PM मोदी ने कहा कि पूरे देश ने इस कांग्रेस और उसके साथियों की नकारात्मक सोच को नकार दिया। लोगों को डराने को झूठी बातें फैलाने को उन्होंने अपनी राजनीति का आधार बनाया है।

वे जनता की सेवा नहीं कर सकते। अभी भी वे झूठ के भरोसे चल रहे हैं। नागरिकता कानून को लेकर सफेद झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस और वामपंथियों ने पूरी ताकत झोंक दी है, भारत के मुसलमानों को डराने के लिए।
यह बात पत्थर की लकीर की तरह साफ है कि नागरिकता संशोधन कानून से भारत के एक भी नागरिक की नागरिकता पर कोई असर नहीं होगा।
पीएम ने कहा कि देशभर में हम बिना भेदभाव के सबका भला कर रहे हैं। कहा कि झारखंड में आज आखिरी सभा वीरों की धरती पर हो रही है। भाजपा सरकार आदिवासी सेनानियों के लिए संग्रहालय बना रही है।
भारत के निर्माण में हिन्दुस्तान के हर कोने में इन आदिवासी वीरों के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। आने वाली पीढि़यां इनसे प्रेरित हो यही हमारी कामना है। ऐसे वीरों को नमन करता हूं, प्रणाम करता हूं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal