दूध तो हममें से कई लोग पीते हैं और हम ये भी जानते हैं कि ये हमारी सेहत के लिए अधिक लाभकारी है। इसको पीने से आप कई बीमारियों से बच सकते है। साथ ही यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसी वजह से इसे एक संपूर्ण आहार माना गया है। शरीर में जब भी किसी पोषक तत्व की कमी होती हैं तो दूध पीने की सलाह दी जाती है। दूध कई प्रकार के रोगों से शरीर की रक्षा करता है। यह पित्त दोष में असरदार है। इससे हड्डियां मजबूत बनती है। साथ ही समरण शक्ति भी अच्छी होती है। बढ़ते बच्चों को दूध पीने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह उनके विकास के लिए काफी जरूरी है। यह हमारे शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी तेज करता है।
आयुर्वेद में गाय का दूध पीने की सलाह दी गई है। ऐसा माना जाता है कि गाय का दूध ताजा, असली और जैविक होता है। लेकिन कई लोगों को दूध पचने में दिक्कत होती है और पेट फूलने लगता है। लेकिन हां ये बात भी सच है कि दूध पचने की समस्या तभी होती है जब दूध की क्वालिटी अच्छी नहीं होती है। आजकल बाजार में असली और अच्छी क्वालिटी का दूध मिलना इतना आसान नहीं है। कई लोग पैकेट वाला दूध भी उपयोग करते हैं लेकिन ये ताज़ा और जैविक नहीं होता।
एक तरफ दूध का सेवन हमारे शरीर के लिए फायदेमंद तो होता है लेकिन वहीं दूसरी तरफ ये बात भी ध्यान रखें कि दूध पीते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। जी हां कुछ ही लोगों को ये बात पता है कि दूध पीने का भी एक समय होता है। जिससे आपको पूरा फायदा मिले। इसी तरह हम दूध के साथ क्या चीज ले रहे है। इससे हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पडेगा। आज हम आपको इस लेख के जरिए कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारें में बताने जा रहे हैं जिसका सेवन दूध के साथ कभी भी नहीं करना चाहिए। इससे आपको काफी परेशानियों का सामना न करना पडेगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal