तेज हवा चलने से होली रंग उत्सव के दिन मौसम का मिजाज ठंड भरा होगा

होलिका दहन और होली रंग उत्सव के दिन मौसम का मिजाज ठंड भरा होगा। इस दिन तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश के दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर ओले भी पड़ेंगे। आकाश मुख्यत: साफ रहेगा।

प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। इसके चलते प्रदेश में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

न्यूनतम तापमान में प्रदेश के कई संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। वे प्रदेश के रायपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग में सामान्य से कम और बिलासपुर, सरगुजा संभाग में सामान्य से उल्लेखनीय कम रहे।

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दुर्ग और सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है।

वर्षा के प्रमुख आंकड़ों में ओड़गी, नवागढ़, प्रतापपुर, वाड्रफनगर, धरमजयगढ़, लैलुंगा, पत्थलगांव, कासाबेल में तीन सेंटी मीटर बारिश रिकार्ड हुई।

रायगढ़, भैयाथान, मालखरौदा, बसना, महासमुंद, अकलतरा, सारंगढ़, दुलदुला, खम्हरिया, बिल्हा, बलरामपुर, खैरागढ़, करतला, रामानुजगंज, कोरबा, घरघोड़ा, नरहरपुर, पाटन, सिमगा, चांपा, कुनकुरी, मुंगेली, बगीचा, मस्तूरी, कांकेर और अन्य स्थानों पर बारिश हुई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com