वैष्णव समाज के अनुयायी मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मत है कि भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। न्याय के देवता शनिदेव के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण हैं। इसके लिए ज्योतिष भी कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव को समाप्त करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने की सलाह देते हैं।
सनातन पंचांग के अनुसार, 30 मई को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है। यह पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस प्रकार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी 30 मई को है। इस दिन विधि-विधान से जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही वैष्णव समाज के अनुयायी मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मत है कि भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही यश, कीर्ति, सुख-समृद्धि और धन-वैभव में वृद्धि होती है।
न्याय के देवता शनिदेव के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण हैं। इसके लिए ज्योतिष भी कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव को समाप्त करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने की सलाह देते हैं। राहु और केतु के प्रभाव तत्काल से समाप्त हो जाते हैं। वहीं, कृष्णजी की भक्ति करने से न्याय के देवता शनिदेव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से जातक के जीवन में व्याप्त आर्थिक विषमता दूर होती है। अगर आप भी जीवन में व्याप्त दुख और संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर विधिपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण संग श्रीजी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय भगवान श्रीकृष्ण के 108 नामों का मंत्र जप अवश्य करें।
भगवान श्रीकृष्ण के 108 नाम
- ॐ कृष्णाय नमः
 - ॐ कमलानाथाय नमः
 - ॐ वासुदेवाय नमः
 - ॐ सनातनाय नमः
 - ॐ वसुदेवात्मजाय नमः
 - ॐ पुण्याय नमः
 - ॐ लीलामानुष विग्रहाय नमः
 - ॐ श्रीवत्सकौस्तुभधराय नमः
 - ॐ यशोदावत्सलाय नमः
 - ॐ हरिये नमः
 - ॐ चतुर्भुजात्तचक्रासिगदा नमः
 - ॐ शङ्खाम्बुजायुधाय नमः
 - ॐ देवकीनन्दनाय नमः
 - ॐ श्रीशाय नमः
 - ॐ नन्दगोपप्रियात्मजाय नमः
 - ॐ यमुनावेगसंहारिणे नमः
 - ॐ बलभद्रप्रियानुजाय नमः
 - ॐ पूतनाजीवितहराय नमः
 - ॐ शकटासुरभञ्जनाय नमः
 - ॐ नन्दव्रजजनानन्दिने नमः
 - ॐ सच्चिदानन्दविग्रहाय नमः
 - ॐ नवनीतविलिप्ताङ्गाय नमः
 - ॐ नवनीतनटनाय नमः
 - ॐ मुचुकुन्दप्रसादकाय नमः
 - ॐ षोडशस्त्रीसहस्रेशाय नमः
 - ॐ त्रिभङ्गिने नमः
 - ॐ मधुराकृतये नमः
 - ॐ शुकवागमृताब्धीन्दवे नमः
 - ॐ गोविन्दाय नमः
 - ॐ योगिनांपतये नमः
 - ॐ वत्सवाटचराय नमः
 - ॐ अनन्ताय नमः
 - ॐ धेनुकासुरभञ्जनाय नमः
 - ॐ तृणीकृत तृणावर्ताय नमः
 - ॐ यमलार्जुनभञ्जनाय नमः
 - ॐ उत्तलोत्तालभेत्रे नमः
 - ॐ तमालश्यामलाकृतिये नमः
 - ॐ गोपगोपीश्वराय नमः
 - ॐ योगिने नमः
 - ॐ कोटिसूर्यसमप्रभाय नमः
 - ॐ इलापतये नमः
 - ॐ परंज्योतिषे नमः
 - ॐ यादवेंद्राय नमः
 - ॐ यदूद्वहाय नमः
 - ॐ वनमालिने नमः
 - ॐ पीतवसने नमः
 - ॐ पारिजातापहारकाय नमः
 - ॐ गोवर्थनाचलोद्धर्त्रे नमः
 - ॐ गोपालाय नमः
 - ॐ सर्वपालकाय नमः
 - ॐ अजाय नमः
 - ॐ निरञ्जनाय नमः
 - ॐ कामजनकाय नमः
 - ॐ कञ्जलोचनाय नमः
 - ॐ मधुघ्ने नमः
 - ॐ मथुरानाथाय नमः
 - ॐ द्वारकानायकाय नमः
 - ॐ बलिने नमः
 - ॐ बृन्दावनान्त सञ्चारिणे नमः
 - ॐ तुलसीदाम भूषनाय नमः
 - ॐ स्यमन्तकमणेर्हर्त्रे नमः
 - ॐ नरनारयणात्मकाय नमः
 - ॐ कुब्जा कृष्णाम्बरधराय नमः
 - ॐ मायिने नमः
 - ॐ परमपुरुषाय नमः
 - ॐ मुष्टिकासुर चाणूर मल्लयुद्ध विशारदाय नमः
 - ॐ संसारवैरिणे नमः
 - ॐ कंसारये नमः
 - ॐ मुरारये नमः
 - ॐ नाराकान्तकाय नमः
 - ॐ अनादि ब्रह्मचारिणे नमः
 - ॐ कृष्णाव्यसन कर्शकाय नमः
 - ॐ शिशुपालशिरश्छेत्रे नमः
 - ॐ दुर्योधनकुलान्तकाय नमः
 - ॐ विदुराक्रूर वरदाय नमः
 - ॐ विश्वरूपप्रदर्शकाय नमः
 - ॐ सत्यवाचे नमः
 - ॐ सत्य सङ्कल्पाय नमः
 - ॐ सत्यभामारताय नमः
 - ॐ जयिने नमः
 - ॐ सुभद्रा पूर्वजाय नमः
 - ॐ विष्णवे नमः
 - ॐ भीष्ममुक्ति प्रदायकाय नमः
 - ॐ जगद्गुरवे नमः
 - ॐ जगन्नाथाय नमः
 - ॐ वेणुनाद विशारदाय नमः
 - ॐ वृषभासुर विध्वंसिने नमः
 - ॐ बाणासुर करान्तकाय नमः
 - ॐ युधिष्ठिर प्रतिष्ठात्रे नमः
 - ॐ बर्हिबर्हावतंसकाय नमः
 - ॐ पार्थसारथये नमः
 - ॐ अव्यक्ताय नमः
 - ॐ गीतामृत महोदधये नमः
 - ॐ कालीय फणिमाणिक्य रञ्जित श्री पदाम्बुजाय नमः
 - ॐ दामोदराय नमः
 - ॐ यज्ञभोक्त्रे नमः
 - ॐ दानवेन्द्र विनाशकाय नमः
 - ॐ नारायणाय नमः
 - ॐ परब्रह्मणे नमः
 - ॐ पन्नगाशन वाहनाय नमः
 - ॐ जलक्रीडा समासक्त गोपीवस्त्रापहाराकाय नमः
 - ॐ पुण्य श्लोकाय नमः
 - ॐ तीर्थकृते नमः
 - ॐ वेदवेद्याय नमः
 - ॐ दयानिधये नमः
 - ॐ सर्वभूतात्मकाय नमः
 - ॐ सर्वग्रह रुपिणे नमः
 - ॐ परात्पराय नमः
 
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal