तैमूर की फैन फॉलोइंग भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं, तभी तो उनकी कोई भी नई तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन तस्वीरों की कीमत क्या होती है। जी हां, इन तस्वीरों के लिए फटॉग्रफर्स मीडिया से मोटी रकम वसूल करते हैं। इस बात की खुलासा खुद तैमूर के पापा सैफ ने किया है।

सैफ अली खान और करीना कपूर के नन्हे नवाब तैमूर इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं, इसमें बात में कोई शक नहीं। अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीतने वाले तैमूर अली खान बॉलिवुड के फेवरिट स्टार किड्स में से एक हैं।
हाल ही में ‘कॉफी विद करण’ में बेटी सारा संग पहुंचे सैफ ने अपने नन्हे तैमूर को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। सैफ ने बताया कि तैमूर की एक तस्वीर की कीमत 1500 रुपये है, जो कि बॉलिवुड के किसी भी सुपरस्टार की तस्वीर के लिए मिलने वाली कीमत से ज्यादा है।
पाप की गोद में घर के बाहर घूमता दिखा तैमूर
इतना ही नहीं सैफ ने यह भी बताया कि महंगी बिकने वाली तस्वीरों की लिस्ट में जहां एक तरफ उनके बेटे टॉप पर हैं, वहीं वह सबसे लास्ट में हैं। सैफ ने बताया कि उन्हें उनके ससुर रणधीर कपूर ने तैमूर के हाई रेट के बारे में जानकारी दी थी, जिसे सुनकर वह खुद भी हैरान रह गए थे।
फिटनेस और अपनी सेक्सी अदाओं से सुर्खियों में आई मलाइका अरोड़ा, रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियों…
कुछ समय पहले भी एक इंटरव्यू में सैफ ने मजाक-मजाक में तैमूर के जरिए पैसे कमाने की बात कह डाली थी। सैफ ने कहा थी कि अगर किसी के पास कोई नैपी का ऐड हो तो वह उसे कास्ट कर सकते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal