दिन में राहत और रात में अब ठंड हल्की हो गई है, क्योंकि अब अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिकहो गया है, वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री तक आने के करीब पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवाओं के छह किलोमीटर प्रति घंटे से चलने के कारण रात में हल्की ठंड रहेगी। इससे जनजीवन पर अधिक असर नहीं पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी शुष्कता बनी रहेगी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में बिलासपुर और सरगुजा संभागों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा अन्य हिस्सों में कोई विशेष परिवर्तन हुए।
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनुमान है कि अभी मौसम में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal