चौथे टी20 में हार के बाद टीम इंडिया में हुई इस गेंदबाज की एंट्री, ये खिलाड़ी बना वजह

भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। शुक्रवार को हुए मैच में न्यूजीलैंड को टीम इंडिया ने 87 रनों से हरा दिया। इसके बाद शनिवार को सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने एक फैसला किया है। कमेटी ने एक गेंदबाज को टीम में जोड़ा है। इस गेंदबाज का नाम है आकिब नबी। नबी न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए चुने गए थे, लेकिन अब वह शुरुआती तीन मैचों के लिए भी टीम में शामिल किए गए हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा की लेंगे जगह

बीसीसीआई ने शुक्रवार सुबह बताया था कि प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी ही जगह आकिब की एंट्री हुई है। प्रसिद्ध चोट से पूरी तरह से उबरे नहीं हैं और इसी कारण वह बाहर गए हैं। आकिब को टीम में शामिल करने की जानकारी देते हुए बीसीसीआई ने बताया, “मेंस सेलेक्शन कमेटी ने शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए आकिब नबी को टीम में शामिल किया है।” बयान में आगे लिखा है, “दाएं हाथ के इस गेंदबाज को पहले चौथे और पांचवें वनडे मैचों के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन अब वह पूरी वनडे सीरीज का हिस्सा होंगे।”

कर चुके हैं डेब्यू

आकिब नबी भारत के लिए वनडे डेब्यू कर चुके हैं। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मैच में मौका मिला था। इस मैच में वह विकेट नहीं ले पाए थे और 84 रन लुटाए थे। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले आकिब ने घरेलू क्रिकेट में काफी प्रभावित किया है और इसी के दम पर वह टीम में आए हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com