एमएस धोनी और सुरेश रैना ने 15 अगस्त के दिन एक साथ क्यों लिया था संन्यास?

MS Dhoni Suresh Raina Retirement on 15 August भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 4 साल पहले संन्यास का ही एलान कर दिया था। उन्होंने इस दिन अपने संन्यास की घोषणा की थी। धोनी के साथ ही इस दिन सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। दोनों ने एक साथ क्यों संन्यास लिया आइए जानते हैं इसकी वजह।

बात है साल 2020 की। जब भारत में हर कोई स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ था। हर कोई भारत माता की जय के नारे लगा रहा था, लेकिन शाम 7 बजकर 29 मिनट पर हर किसी का दिल उस वक्त टूटा, जब भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान किया।

उनके इंस्टाग्राम पोस्ट ने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया था। वहीं, धोनी के संन्यास के कुछ देर बाद सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी संन्यास का एलान कर दिया था। दोनों सीएसके के लिए खेले, लेकिन दोनों ने एक साथ क्यों संन्यास लिया, इसके पीछे की वजह खुद रैना ने बताई थी। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Dhoni-Raina ने क्यों एक साथ 15 August को लिया था संन्यास?
दरअसल, सुरेश रैना ने पिछले साल एक इंटरव्यू में बताया था कि हमने (धोनी) एक साथ इतने मैच खेले। मैं उनके साथ भारत और सीएसके के लिए खेलने के लिए भाग्यशाली था। हमें बहुत प्यार मिला। मैं गाजियाबाद से आया हूं, धोनी रांची से। मैं एमएस धोनी के लिए खेला, फिर मैं देश के लिए खेला। यह कनेक्शन है। हमने इतने फाइनल खेले हैं, हमने विश्व कप जीता है। वह एक महान लीडर और एक महान इंसान है। हमने पहले ही मन बना लिया था कि 15 अगस्त को हम संन्यास लेंगे। धोनी की जर्सी नंबर 7 और मेरा 3, जिसको मिलकर 73 बनता और भारत आजादी के 73 साल ही मना रहा था। तो हमें लगा इससे अच्छा रिटायरमेंट का कोई और दिन नहीं हो सकता है।

MS Dhoni और Suresh Raina का ऐसा रहा क्रिकेट करियर
एमएस धोनी ने भारत के लिए कुल 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 4876 रन, वनडे में 10773 रन और टी20 में 1617 रन बनाए हैं। धोनी ने वनडे में 6 शतक और 33 अर्धशतक, वनडे में 10 शतक और 73 अर्धशतक, जबकि टी20 में 2 अर्धशतक जड़े। वहीं, सुरेश रैना ने भारत के लिए कुल 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 मैच खेले।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com