भोपाल, इंदौर और ग्वालियर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने प्रदर्शन किया। इंदौर में पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सहित अन्य नेताओं को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जबलपुर में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और अन्य नेताओं ने गिरफ्तारी दी। जबलपुर में भाजपा नेताओं ने सिविक सेंटर से प्रदर्शन प्रारंभ किया। इसके बाद जबलपुर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने पहुंचे।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई। प्रदर्शन के दौरान सुमित्रा महाजन ने राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता के बारे में कहा कि उन्हें झांसी की रानी बनने की क्या जरूरत थी।
कार्यकर्ता तो मंदिर परिसर में खड़े थे। कलेक्टर क्यों वहां गई। उन्होंने कहा माफिया के नाम पर अत्याचार किया तो भाजपा सहन नहीं करेगी।
ग्वालियर में कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने कहा कि कांग्रेसी हाथी हैं हम चलते चले जाते हैं और कु्त्ते भौकते रहते हैं। इसके पहले भगवत सहाय सभागर में बिटिया सम्मान समारोह में उन्होंने बेटियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal