इंसान अपनी हर इच्छाओं की पूर्ति करना चाहता है जिसके लिए पैसों की जरूरत होती है। हर इंसान की धनवान बनने की चाहत होती है। क्या आप जानते है कि धनवान बनने के लिए हमारे हाथ की हथेली में भी कई राज छुपे होते है। आज हम आपको हाथों में छुपे उसी राज का जानकारी देने जा रहे हैं। जिससे आप धनवान बन सकते है।

जल्द ही बन सकते हैं लखपति:
अगर आपकी हथेली कलश बना हो तो धनवृद्धि योग कहलाता है। जिनकी हथेली में यह योग बनता है उनका धन निरंतर बढ़ता रहता है। ऐेसे लोगों के पास अच्छी जमा पूंजी होती है।
अगर आपके हाथों में गुरू पर्वत ऊंचा हो और इसी पर जीवन रेखा से निकलकर एक रेखा पहुंच रही हो। चन्द्र पर्वत से निकलकर एक रेखा बुध पर्वत पर जाए जो सूर्य पर्वत पर पहुंचने वाली रेखा से मिलती हो तब एक अच्छा धन योग बनता है।
शनि पर्वत पर चक्र का निशान होना बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। इसे चक्र योग कहते हैं। ऐसे व्यक्ति बहुत ही धनवान और उच्च अधिकारी होते हैं।
हथेली में जीवन रेखा और चन्द्र पर्वत के मध्य में तिल का निशान होना बहुत शुभ माना गया है। इस निशान का मतलब है कि भाग्यशाली, गुणवान और ख्याति प्राप्त व्यक्ति होंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal