आखिरी मैच जीतने के लिए इस ऑलराउंडर को मौका देंगे अय्यर, वैभव रहेंगे बेंच पर!
October 31, 2026
खेल
भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ भारत का लगातार तीन मैचों से चला आ रहा विजयी क्रम टूट गया था। अब दोनों टीमें रविवार को आखिरी टी20 मैच में उतरेंगी। भारत की कोशिश होगी कि वो जीत के साथ सीरीज का अंत करे और न्यूजीलैंड भी यही चाहेगा।
चौथे मैच में भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई थी और भारतीय बल्लेबाज भी फेल रहे थे। ऐसे में आखिरी मैच में जीत का दांव खेलने के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर प्लेइंग-11 में बदलाव कर दें तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।
शिवम दुबे को मिलेगा मौका?
ईशान किशन दूसरे और तीसरे मैच में नहीं खेले थे और उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला था। चौथे मैच में ईशान की वापसी हुई थी और वैभव को बाहर जाना पड़ा था। पांचवें मैच में फैंस वैभव की वापसी की उम्मीद लगाए हैं, लेकिन इसकी संभावना नहीं है। हालांकि, एक बदलाव देखने को मिल सकता है। शिवम दुबे अभी तक इस सीरीज में नहीं खेले हैं। उनको आखिरी मैच में खिलाया जा सकता है।
नीतीश कुमार रेड्डी को बाहर कर उनको टीम में लाया जा सकता है। हिटिंग के मामले में शिवम, नीतीश से काफी बेहतर हैं और गेंदबाजी में भी वह योगदान दे सकते हैं।
भुवनेश्वर की हो सकती है वापसी
चौथे टी20 में भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए थे। न्यूजीलैंड ने 259 रनों का स्कोर बनाया था। इसे देखते हुए गेंदबाजी में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। भुवनेश्वर को चौथे मैच में बाहर कर मयंक यादव को मौका दिया गया था। उन्होंने तीन विकेट लिए थे, लेकिन महंगे साबित हुए थे। आखिरी मैच में भुवनेश्वर को वापस बुला या तो मयंक या फिर प्रिंस यादव को बाहर किया जा सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग-11:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नमन धीर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, भुवनेश्वर कुमार।
भारतीय क्रिकेट टीम 2026-10-31