यहां मिलता है गधी के दूध से बना साबुन, लोग करते है इस्तेमाल, होते हैं अनोखे फायदे

आजकल इंडियन ऑरगेनिक फेस्टिवल में गधी के दूध से बना साबुन चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल लेजर वैली में आयोजित तीन दिवसीय वुमन ऑफ इंडिया आर्गेनिक फेस्टिवल का सोमवार को समापन हो गया। फेस्टिवल के आखिरी दिन केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी भी मेले में पहुंचीं। इस दौरान गधी के दूध का साबुन देख मेनका गांधी हैरान हुईं।
विदेशों में है भारी मांग:
दिल्ली से आई एक युवती गधी के दूध से साबुन बनाती हैं। उन्होंने ने बताया कि यह साबुन पांच प्रकार के तेलों और गधी के दूध को मिलाकर बनाया गया है। इसके लिए पूजा गधों का पालन करने वालों किसानों से संपर्क करती हैं और उनसे दूध खरीदती हैं। इससे किसानों की आय में भी वृद्धि हो रही है। मेला का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय कर रहा है। इस साबुन की मांग विदेशों में काफी है।

OMG…तो वीरेंद्र देव दीक्षित रखता था आश्रम की लड़कियों के पीरियड्स की डिटेल्स, सच्चाई जानकर उड़ जायेंगी नींद

यह बोली केंद्रीय मंत्री:
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि फेस्टिवल के प्रति महिला किसानों का रिस्पांस बहुत अच्छा है। देशभर से आईं महिला किसानों के ज्यादातर आर्गेनिक उत्पाद बिक चुके हैं। उन्होंने बताया कि महिला व बाल विकास मंत्रालय का प्रयास है कि इस तरह के आयोजनों से महिला किसानों को बढ़ावा मिले। आगे भी आर्गेनिक फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com