हरतालिका तीज पर शिव जी को चढ़ाएं ये चीजें

हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2024) का दिन बेहद कल्याणकारी माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार यह व्रत इस साल 06 सितंबर यानी आज रखा जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही मनचाहा वर प्राप्त होता है तो चलिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।

हरतालिका तीज हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल हरतालिका तीज 6 सितंबर, 2024 यानी आज मनाई जा रही है। इस त्योहार पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इसके साथ ही शिव-पार्वती की पूजा विधिपूर्वक करती हैं।

वहीं, यदि आप आज के दिन भोलेनाथ को राशि अनुसार, कुछ खास चीजें अर्पित करते हैं, तो आपको पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होगा। इसके साथ ही विवाह से जुड़ी सारी मुश्किलें दूर होंगी।

हरतालिका तीज पारण समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज का पारण 7 सितंबर को सूर्योदय के बाद होगा। वहीं, इस दिन सूर्योदय प्रात: 06 बजकर 14 मिनट पर होगा। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस व्रत का पालन कर रहे हैं, उन्हें पारण समय का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके साथ ही शिव-पार्वती की विधि अनुसार पूजा करने के बाद ही पारण करना चाहिए।

मेष राशि: मेष राशि के लोगों को हरतालिका तीज पर शहद से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को भगवान शंकर को सफेद मिठाई का भोग लगाना चाहिए।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को आक का फूल भोलेनाथ को अर्पित करना चाहिए।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातक को शिव जी को खीर का भोग लगाना चाहिए।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातक को जल में शहद और गुड़ मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करना चाहिए।
कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों भगवान शंकर को बेलपत्र चढ़ाना चाहिए।
तुला राशि: तुला राशि के लोगों को शिव जी को इत्र चढ़ाना चाहिए।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक को पंचामृत और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।
धनु राशि: धनु राशि के जातक को पीला चंदन भगवान शंकर अर्पित करना चाहिए।
मकर राशि: मकर राशि के लोगों को शिव जी को शमी के पत्ते चढ़ाने चाहिए।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक को मदार का फूल भगवान शंकर को अर्पित करना चाहिए।
मीन राशि: मीन राशि के जातक को पीले चंदन मिश्रित जल से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com