रेमो डिसूजा की डांस मूवी दर्शकों को पसंद आ रही है। वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा स्टारर स्ट्रीट डांसर 3डी फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

एक अच्छी शुरुआत के बाद फ़िल्म ने शनिवार को अपनी रफ़्तार बढ़ा दी है। एबीसीडी के बाद यह इस फ्रैंचाइजी की तीसरी फ़िल्म है। पहली फ़िल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। अब जिस हिसाब स्ट्रीट डांसर 3डी प्रदर्शन कर रही है, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि यह भी करानाम दोहरा सकती है।
फ़िल्म क्रिटक और ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक, शनिवार को फ़िल्म ने 13.21 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि, शनिवार के हिसाब से फ़िल्म और भी शानदार प्रदर्शन कर सकती है।
शुक्रवार को 10.26 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। कुल मिलकर फ़िल्म का कलेक्शन 23.47 करोड़ हो गया है। उम्मीद है कि रविवार को फ़िल्म और भी बेहतरीन कलेक्शन कर सकती है।
स्ट्रीट डांसस 3डी को फिलहाल तानाजी द अनसंग वॉरियर और पंगा से टक्कर मिल रही है। तानाजी तीन हफ्तों के बाद भी शनिवार 8.52 करोड़ रुपये का केलक्शन किया।
यह स्ट्रीट डांसर के कलेक्शन के काफी करीब है। वहीं, कम स्क्रीन पर रिलीज़ होने के बावजूद भी पंगा ने शनिवार को 5 करोड़ से ऊपर का बिजनेस की। ऐसे में स्ट्रीट डांसर 3 डी को रविवार को वापसी करनी होगी।
आपको बता दें कि फ़िल्म में भारत और पाकिस्तान के स्ट्रीट डांसर की कहानी दिखाई गई है। वरुण धवन ने भारतीय डांसर की भूमिका निभाई है, तो श्रद्धा कपूर ने पाकिस्तान डांसर का।
वहीं, प्रभुदेवा बतौर डांस टीचर नजर आएं हैं। इससे पहले एबीसीडी 2 बॉक्स ऑफ़िस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अब रेमो को इस फ़िल्म की शुरुआत से काफी उम्मीद जगी होगी। अब देखना होगा कि आने वाले हफ्तों फ़िल्म कैसा प्रदर्शन करती है। अगर हिट होती है, तो यह वरुण धवन की लगातार फ्लॉप फ़िल्मों का सिलसिला भी तोड़ देगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal