26 दिसंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण का प्रभाव विभिन्न राशियों पर पड़ेगा। दरअसल वैसे ग्रहण का प्रभाव हर राशि अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ता है, लेकिन इस ग्रहण का प्रभाव अधिकतर राशियों के लिए प्रतिकूल है। खासकर धनु, कन्या एवं वृष राशि के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वृष राशि के लोगों को बहुत सतर्क रहना होगा वहीं वृश्चिक राशि के लोगों को धन हानि होगी। इसके अलावा कर्क, तुला, कुंभ और मीन चार राशि वालों पर ग्रहण शुभ रहेगा।

मेष वालों को सेहत का खास ध्यान रखना होगा, वहीं मानसिक तौर पर भी इनको परेशानियां रहेंगी। वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण अच्छे फल देने वाला नहीं है। इससे दुर्घटना के योग बन रहे हैं। मिथुन राशि के जीवन साथी को परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं, शादीशुदा जीवन में तनाव की स्थिति बनी रहेगी।
कन्या राशिवालों की नौकरी को लेकर खतरा बनेगा। इसलिए इन लोगों को खास सावधानी रखनी होगी। किसी विवाद में ना पड़ें। वृश्चिक वालों को पैसों को लेकर समस्या, घर में लड़ाई झगड़ा और वाहन से दुर्घटना भी हो सकती है।
धनु राशि के लोगों को मानसिक तौर पर परेशानियां मिल सकती हैं, इसके अलावा सेहत भी अच्छी नहीं रहेगी। आपको बता दें कि 26 दिसंबर की सुबह सूर्य ग्रहण 8.04 मिनट से शुरू होगा। सूर्य ग्रहण सुबह 9.24 से चंद्रमा सूर्य के किनारे को ढकना शुरू कर देगा। इसके बाद सुबह 9.26 तक पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। 11.05 तक यह सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाएगा। कुल मिलाकर 3.12 मिनट का यह सूर्य ग्रहण होगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal