सुशांत सिंह राजपूत का मामला दिनों दिन उलझता दिखाई दे रहा है। सीबीआई करीब एक हफ्ते से पूछताछ कर रही है। अभी तक रिया चक्रवर्ती, श्रुति मोदी, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और दीपेश को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। अब श्रुति मोदी के वकील ने सुशांत के परिवार पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

श्रुति मोदी, सुशांत की पूर्व मैनेजर थीं। श्रुति के वकील आशोक साराओगी के एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने सुशांत की बहनों पर कई आरोप लगाए हैं। श्रुति मोदी के वकील ने कहा कि सुशांत की बहनें अभिनेता पर कंट्रोल करके रखती थीं जिससे उनकी प्रॉपर्टी पर कब्जा किया जा सके।
वकील ने आगे कहा कि ’25 और 26 नवंबर सुशांत के जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन था। सुशांत की बहनें उन्हें चंडीगढ़ लेकर जाना चाहती थीं। उन्होंने उनके सारे स्टाफ को भी निकाल दिया था।
श्रुति मोदी से पहले जो सुशांत का मैनेजर था उसे भी सुशांत की बहन प्रियंका ने निकाल दिया था। सुशांत के पैसों से प्रियंका अपने लिए महंगे गहने खरीदती थीं।’
वकील ने अपने बयान में कहा कि ‘प्रियंका जब साथ रहती थीं वो सुशांत को रिया से मिलने नहीं देती थीं। सुशांत सिंह राजपूत के एक स्टाफ ने उनकी तीन बहनों को बात करते हुए सुना था कि सुशांत को उनके साथ आने तो दो फिर पूरी प्रॉपर्टी उनकी हो जाएगी।
जब सुशांत को इस बात का पता चला तो उन्होंने अपनी बहनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। उन्होंने उनकी बिजनेस क्लास की टिकट भी कैंसिल करा दी थी।’
इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई को अपन बयान में कहा है कि प्रियंका और रिया के बीच झगड़ा हुआ था।
उस वक्त सुशांत ने रिया का साथ दिया था। इससे उनकी बहन नाराज हो गई थीं। वहीं रिया चक्रवर्ती ने अपने एक इंटरव्यू में ये कहा था कि सुशांत की बहनों के साथ उनकी नहीं बनती थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal