गुजरात विधानसभा सचिवालय अफसरों के बीच सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब उन्हें सचिवालय में तेंदुए के घुसने की सूचना मिली। हालांकि, कई घंटों के ऑपरेशन के बाद इस तेंदुए को पकड़ लिया गया है। जानकारी के अनुसार यह तेंदुआ पीछे की तरफ बने नाले में फंसा हुआ था।
यह तेंदुआ अलसुबह सचिवालय में घुस आया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं और तेंदुए की की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल सचिवालय को बंद कर दिया गया है और किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।
वन और पुलिस विभाग के तकरीबन 140 कर्मचारी जगह-जगह पिंजरे रखकर इसे पकड़ने की कोशिश में लगे थी। इसके चलते विधानसभा और सचिवालय का कामकाज ठप्प हो गया। कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों मे नहीं जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार रात तकरीबन 1.53 बजे तेंदुआ रोड सर्कल से विधानसभा के गेट नंबर सात से अंदर घुस आया। सात नंबर गेट पर लगे सीसीटीवी में यह घटनाक्रम कैद हो गया था। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने अपने आला अधिकारियों इसकी जानकारी दी। इसके बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग और पुलिस कर्मचारियों ने हथियारों से लैस विधानसभा परिसर के चारों तरफ घेरा डाल दिया।
यहां विधानसभा से सचिवालय की बिल्डिंग लगी हुई है। इस परिसर में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव सहित कुल 14 कार्यालय हैं। यहीं कुछ दूरी पर मुख्यमंत्री सहित मंत्रीमंडल का आवास भी हैं। यहां पर गिनरी, मोर और कुत्तों की संख्या ज्यादा है। तेंदुआ रोड से विधानसभा परिषर के गेट नंबर सात से एक बीता तकरीबन छह इंच के दायरे से वह विधानसभा परिसर में घुसा था।
परिसर में लगे 130 सीसीटीवी केमरे के फुटेज देखे गए जिसके बाद एक में उसे सचिवालय से बाहर जाते देखा गया। बाद में उसे पीछे की तरफ बने नाले में पकड़ लिया गया
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal