ज्योतिष और समुद्र शास्त्र के जानकारों के अनुसार किसी भी व्यक्ति के शरीर पर 12 से ज्यादा तिल होना अच्छा नहीं माना जाता है। वहीं जिस व्यक्ति के शरीर पर 12 से कम तिलों का होना शुभ फलदायक होता है। आपको बता दें कि, शरीर के हर हिस्से पर मौजूद तिल का महत्व अलग होता है। इससे व्यक्ति की आर्थिक और सामाजित स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। मान्यतानुसार पुरुषों के शरीर पर दाहिनी ओर तिल होना शुभ और लाभकारी माना जाता है, जबकि महिलाओं के बायीं तरफ वाले तिल शुभ और लाभकारी होते हैं। इस खबर के माध्यम से बम आपको बता रहे हैं तिल चेहरे के तिल से जुड़े कुछ राज…।
-जिन लोगों के माथे के बाएं हिस्से में तिल होता है उन्हें अधिक धन खर्च करने की आदत होती है। वहीं, जिन लोगों के माथे के दाहिने हिस्से में तिल होता है उनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है। इसके साथ ही जिन लोगों के माथे के बीच में तिल होता है उन्हें शास्त्रों में भाग्यशाली माना गया है।
-समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की आंखों में तिल होते हैं वे लोग बहुत इमोशनल होते हैं। शास्त्र के अनुसार आंख की बायीं पुतली पर तिल हो तो, ऐसे व्यक्तियों के विचार ठीक नहीं होते हैं। जबकि, दायीं आंख की पुतली पर तिल वाले लोग भावुक होते हैं। ऐसे लोग खुद से ज्यादा दूसरों के भले के बारे में ज्यादा सोचते हैं। ऐसे लोग बहुत ईमानदार होते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal