वैज्ञानिकों ने ग्रहों के एक झुंड को देखा जो तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा: नासा

नासा को अंतरिक्ष से आकर पृथ्वी से टकराने वाले ग्रहों पर नजर रखने के लिए जाना जाता है। नासा की एक खास टीम ऐसे ग्रहों पर खास नजर भी रखती है। हाल ही में नासा के वैज्ञानिकों ने ग्रहों के एक झुंड को देखा है जो तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्रहों का ये झुंड पृथ्वी की ओर बहुत तेजी से बढ़ रहा है और कुछ समय में ये पृथ्वी से टकराएगा। वैज्ञानिकों ने ये भी उम्मीद जताई है कि ग्रहों का ये झुंड मंगलवार की देर रात तक या बुधवार तड़के पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश कर सकता है।

नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS)के अनुसार जो ग्रह पृथ्वी की ओर आ रहा है उसकी गति लगभग 19 हजार मील प्रति घंटा है।

ये लगभग 44 मीटर चौड़ा भी है। इस तरह के ग्रह को 2019 VW1 नाम दिया गया है। ये चार ग्रह एक साथ पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। दूसरे ग्रह की पहचान 2019 वीके 3 के रूप में की गई है और इसकी चौड़ाई 43 मीटर है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com