यूपी के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में विपक्षी दल माहौल खराब कर रहे हैं। भोले-भाले किसानों के कंधे पर बंदूक कर रखकर अराजकता फैलाई जा रही है। उन्हाेंने कहा कि केंद्र ने किसानों के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाए। उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नए कानूनों का AAP सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया था, अब कर रहे भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि दिल्ली में जब शीला दीक्षित की सरकार हारी तो राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस मंडी कानून में संशोधन करेगी। हार के लिए उन्होंने उसी को कारण माना था।
यूपीए और कांग्रेस ने कभी किसानों को हित में कोई कदम नहीं उठाया। अब कृषि संबंधी कानूनों को लागू किया गया तो संसद की स्थाई समिति में इसकी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में अकाली दल, सपा, टीएमसी और कांग्रेस के नेताओं, राष्ट्रवादी कांग्रेस नेताओं ने राज्यों को एक्ट में संशोधन करने और मॉडल एक्ट लागू करने की वकालत की थी।
जिसके तहत वन नेशन वन मंडी की परिकल्पना को लागू किया जा सके। अब वही लोग भोले भाले किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अव्यवस्था पैदा करना चाहते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal