विधानसभा चुनाव के लिए फॉर्म में INLD-BSP

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले नए राजनीतिक समीकरण देखने को मिलेंगे। प्रदेश में कई बार सत्ता में रही इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच गठबंधन की अनौपचारिक घोषणा हो गई है। बसपा राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश ने कहा कि 37 सीट पर BSP चुनाव लड़ेगी और बाकी सीट पर इनेलो चुनाव लड़ेगी। इस बात की जानकारी इनेलो और बसपा ने प्रेसवार्ता के जरिए दी।

बता दें कि साल 1996 के लोकसभा चुनाव के दौरान इनेलो और बसपा के बीच पहली बार गठबंधन हुआ था। इनेलो ने सात लोकसभा सीटों पर और बसपा ने तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में बसपा ने एक अंबाला लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि इनेलो प्रत्याशी राज्य की चार लोकसभा सीटों कुरुक्षेत्र, हिसार, सिरसा और भिवानी पर चुनाव जीते थे।

टूट गया था गठबंधन
इसके बाद साल 2018 में बसपा और इनेलो के बीच राजनीतिक गठजोड़ हुआ, लेकिन ये गठबंधन विधानसभा चुनाव तक लोगों के बीच नहीं पहुंच पाया। इनेलो के दो फाड़ होने की वजह से बसपा के साथ उसका गठबंधन टूट गया था। पिछले दिनों अभय चौटाला ने इस संबंध में मायावती से नई दिल्ली में भी मुलाकात की थी, जिसके बाद मायावती और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने हरियाणा के बसपा नेताओं को इनेलो के साथ गठबंधन की तैयारियां पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com