पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद विधानसभा के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के प्रति अपराधों में वृद्धि पर आक्रोश जताने के लिए

समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव 11 बजे विधानभवन के सामने पहुंचे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ धरने पर बैठ गए।
इससे पहले उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर दुष्कर्म पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। अखिलेश के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं का विधानभवन पहुंचना शुरू हो गया।
सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं, बच्चियां सुरक्षित नहीं है। सपा पीड़िता के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेगी। विधान सभा के सामने पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शोक सभा की और पीड़िता को श्रद्धांजलि दी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal