आपने इंसानों की परेड तो अक्सर देखी होगी, पर क्या आपने मगरमच्छों को कभी ऐसा करते देखा है, नहीं ना तो अब देखिए, हैरान हो जाएं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ जिसे फ्लोरिडा में रहने वाली शेरॉन व्हिटिंग नाम की एक महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में एक मगरमच्छ अपने एक दो नहीं बल्कि 16 बच्चों के साथ टहल रही थी।
उनकी ये सैर पानी से बाहर सड़क पर परेड करने जैसी लग रही थी। वीडियो शेयर करने के साथ ही शेरॉन व्हिटिंग ने यह भी बताया कि यह वीडियो उन्होंने अपने घर के पीछे एक तालाब से बनाया है। वह अक्सर ही मादा मगरमच्छ अपने बच्चों के साथ सैर-सपाटा करते हुए देखती थीं। ऐसे में एक पूरे दिन चले इस नजारे को उन्होंने कैमरे में कैद कर लिया।
मिले मजाकिया कमेंट
इसके बाद पूरी दुनिया को दिखाने के लिए शेरॉन ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद से यह मगरमच्छ के बच्चों की परेड वाला ये वीडियो खूब तेजी से वायरल हो गया। इसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और इंज्वॉय भी किया। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोगों अपने-अपने हिसाब से कमेंट भी किए। कुछ लोगों ने कहा कि मां और बच्चे तो दिख रहे हैं लेकिन इनके पापा कहां चले गए हैं। आखिर वो क्यों नहीं दिख रहे हैं। सबसे खास बात तो यह है कि शेरॉन व्हिटिंग लोगों के ऐसे मजाकिया कमेंट का जवाब खुद भी मजाकिया लहजे में ही दे रही थीं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal