घर में पड़ा कुछ सामान ऐसा भी होता है, जिसे घर में रखने से धन की देवी लक्ष्मी जी का अपमान होता है। जी हाँ घर में रखी गई वस्तुएं भी घर में अच्छा या बुरा प्रभाव डालती है। कई बार हम जाने-अनजाने में ऐसे वस्तुएं घर में रख लेते हैं जो देवी लक्ष्मी को अप्रिय होती है।

उन चीजों को घर में रखने से घर में लक्ष्मी नहीं टिकती और हर समय धन का नुकसान होता रहता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, धन-धान्य के नुकसान के बचने के लिए इन 6 चीजों को तुरंत घर से हटा दें।
भगवान की खंडित मूर्ति
आमने-सामने रखी भगवान की मूर्तियां
कभी भी किसी एक देवी-देवता की मूर्ति आमने-सामने नहीं रखनी चाहिए। ऐसा होने से आय के साधन कम होने लगते है और खर्च बढ़ जाते हैं।
बंद घड़ी
बंद या खराब घड़ी नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाती है। उन्नति और धन संबंधी परेशानियों से बचाव के लिए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बंद घड़ी को ठीक करवा लें या घर में न रखें।
टूटा हुआ कांच
घर में टूटा हुआ कांच या टूटे कांच की वस्तुएं रखना आर्थिक नुकसान का कारण बनता है। दरवाजे-खिड़कियों में लगे कांच के टूट जाने पर उन्हें भी तुरंत बदलवा देना चाहिए।
कांटेदार पौधों
बहुत से लोगों को पेड़ पौधे लगाने का शौक होता है। ऐसे में नई-नई तरह के पेड़-पौधों लगाने की चाह में कई लोग कांटेदार पौधों को घर में सजा लेते है, जो की घर को धन संबंधी परेशानियों का कारण बनते हैं।
खराब या बंद उपकरण
खराब और बेकार चीजों को घर में रखने से नेगेटिन एनर्जी बढ़ती है और कई तरह की धन संबंधी परेशानियां भी आती हैं। खराब उपकरण जैसे टीवी, कंप्यूटर, फ्रीज आदि को घर में भूलकर भी न रखें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal