पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पंजाब एवं हरियाणा में शोक छा गया। भाजपा सहित सभी राजनीतिक दलों के नेताआें ने शोक जताया है। आम लोग भी काफी दुखी हैं। लाेगों की आंखों में आंसू हो हैं। वाजपेयी जी के देहावसान के कारण हरियाणा विधानससभा कल से शुरू होने वाला मॉनसून सत्र स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर गहरा शोक जताया है।
भाजपा के नेताओं ने इसे देश और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। कांग्रेस और इनेलाे के नेताआें ने भी वाजपेयी जी के निधन पर गहरा शोक और दुख जताया है। नेताआें ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी किसी दल के नहीं पूरे देश के नेता थे। उनका देश के लिए उनके योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
वाजपेयी की तबीयत बिगड़ने के बाद से ही सुबह से लोग दुखी और चिंतित थे। लोग सुबह से ही मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना कर रहे थे। कई जगह हवन भी किए गए, लेकिन शाम में 5.05 बजे निधन होने की खबर मिलते ही मातम पसर गया। लोगों की आंखों से आंसू निकल गए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal