मीडिया पर अंकुश लगाने की खातिर ललितपुर जिला प्रशासन ने अनोखा फरमान सुनाया है। जिला प्रशासन ने सभी पत्रकारों को वाट्सएप ग्रुप का सूचना विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने का आदेश दिया है। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की धमकी दी है।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ ओपी सिंह ने फरमान को लिखित में जारी किया है। इसमें कहा गया है कि जिले का कोई भी पत्रकार बिना सूचना विभाग में पंजीकरण करवाए मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप का संचालन नहीं कर सकता। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मीडिया पर शिंकजा कसने के लिए अब व्हाट्सएप ग्रुप पर अंकुश लगाना शुरू कर दिया है। ललितपुर जिला प्रशासन ने एक अजीबोगरीब फरमान जारी करते हुए पत्रकारों को बिना पंजीकरण के मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप के संचालन पर रोक लगा दी है। जिला प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले के पत्रकार सभी मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप को सूचना विभाग के साथ रजिस्टर करवाएं, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसमें कहा गया है कि जिले का कोई भी पत्रकार बिना सूचना विभाग में पंजीकरण करवाए मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप का संचालन नहीं कर सकता। लिखित आदेश के मुताबिक, ग्रुप एडमिन को ग्रुप में जुड़े सभी सदस्यों की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही ग्रुप एडमिन को आधार कार्ड की कॉपी, फोटो और अन्य जानकारियां उपलब्ध करानी होंगी।