लड़कियां बिना पर्स के घर से बाहर कदम नहीं रखतीं। हालांकि, मौके के हिसाब से पर्स का साइज बड़ा या छोटा जरूर हो सकता है। कहा जाता है कि बिना लड़कियों के अनुमति के उनके हैंडबैग में नहीं झांकना चाहिए (इसके पीछे की वजह हम आपको अगले आर्टिकल में बताएंगे)।फिलहाल तो आपके लिए यह बात जाननी जरूरी है कि उन्हें अपने पर्स में कौन-कौन की चीजें नहीं रखनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि भविष्य में अगर आपको किसी महिला के पर्स को टटोलने का सौभाग्य प्राप्त हो, तो आप उन्हें भी आगाह कर सकें और ‘ब्राउनी प्वॉइंट्स’ जीत सकें…
मरे हुए लोगों की तस्वीर
आमतौर पर लड़कों की तुलना में लड़कियां ज्यादा इमोश्नल होती हैं। उनके लिए किसी भी रिश्ते से मूव ऑन करना मुश्किल होता है। उनके करीब रहे जिन लोगों की मौत हो जाती है वह उनकी तस्वीरें अपने पास जरूर रखती हैं। हलांकि, पर्स में उन्हें ऐसे किसी भी शख्स की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए जिसकी मौत हो चुकी है। ऐसा इसलिए क्योंकि पर्स के साथ-साथ वह उनकी तस्वीर को भी लेकर हर जगह जाएंगी तो जब भी उस पर नजर पड़ेगी वह भावुक हो जाएंगी। इस दौरान अगर वह पार्टी में भी होंगी तो उनका मूड ऑफ हो सकता है।
नुकीली चीजें
लड़कियां अपनी सुरक्षा के लिए पर्स में छोटा चाकू या ब्लेड जैसी धारदार चीजें रखती हैं। हालांकि, ऐसा करने से वह खुद को और पर्स में रखी अन्य चीजों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। बेहतर होगा इनकी जगह लड़कियां अपनी हिफाजत के लिए बैग में पेपर स्प्रे या चिली स्प्रे रखें।
बेकार कागज
जिन चीजों की शॉपिंग आपने पिछले हफ्ते की थी उसका बिल आज लेकर घूमने की क्या जरूरत? बेहतर होगा कि उन्हें किसी फाइल में रखा जाए, पर्स में नहीं। पर्स नें कटे-फटे नोट, बेकार के कागजात वगैरह नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़कियां वैसे भी बैग में अपनी पूरी दुनिया- मेकअप, कपड़े, टिफिन आदि लेकर चलती हैं। ऐसे में अगर वे बेकार की चीजों से बैग को भरने लगीं तो किसी जरूरी चीजों के लिए जगह कैसे बना पाएंगी?