समुद्रशास्त्र को ज्योतिष में एक ऐसा शास्त्र माना गया है । जो व्यक्ति के पूर स्वरूप का वर्णन कर सकता है। समुद्रशास्त्र व्यक्ति के हाव -भाव , अंगों , बात करने के तरीके और अनेकों प्रकार से व्यक्ति के संपूर्ण विवरण दे सकता है। स्त्रियों के बारे में कई ऐसी बाते हैं जो एक आम व्यक्ति आसानी से नहीं समझ सकता है। इसलिए समुद्रशास्त्र के द्वारा इन गहरे रहस्यों का पता लगाया जा सकता है। चलिए जानते हैं समुद्रशास्त्र के अनुसार किस प्रकार की स्त्रियां होती है अपने पति और ससुरालवालों के लिए भाग्याशाली पति और ससुरालवालों के लिए भाग्याशाली स्त्री….

1. जिन महिलाओं के पैर बहुत सॉफ्ट, गुलाबी रंग और पूरी तरह विकसित होते हैं। ऐसी स्त्रियां अपने पति को हमेशा खुश रखती हैं।
2. जिन महिलाओं के पैरों की उंगलियां समान लंबाई लिए होती है। ऐसी महिलाएं अपनी पूरी जिंदगी खुश रहती हैं और दूसरों को भी खुश रखती हैं।
3. जिन महिलाओं के पैरों के तलवों में के नीचे त्रिकोण का चिन्ह होता है । ऐसी स्त्रियां बहुत बुद्धिमान और सूझ-बूझ वाली होती हैं।
4. ऐसी स्त्रियां हमेशा परिवार की मदद के लिए आगे रहती हैं और परिवार की किसी भी समस्या को सुलझाने में अपना पूरा योगदान देती हैं।
5. जिन महिलाओं के पैरों के तलवे सर्पाकार यानी सांप के आकार के होते हैं। ऐसी महिलांए किस्मत की धनी होती है। इन महिलाओं की किस्मत हमेशा इनका साथ देती है।
6. जिन महिलाओं के पैरों के तलवों में शंख , कमल या चक्र की आकृति बनी होती है। ऐसी महिलाओं की किस्मत भी जोरदार होती है। इन महिलाओं को हमेशा किस्मत का साथ मिलता ही रहता है। ऐसी महिलाएं जीवन में अपने पति से ऊंचे पद पर पहुंचती है।
7. जिस महिला की नाक पर तिल या मस्सा होता है। ऐसी महिलाएं अधिक नखरे वाली होती हैं।
8. जिन महिलाओं के पैर का अंगूठा बड़ा होता है। ऐसी महिलाओं को जीवन में कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
9. जिन महिलाओं की नाभि गहरी होती है। वह जीवनभर सुखों का भोग करती है।
10. जिन महिलाओं की आंखे बड़ी और हिरनी जैसी होती है। उनके जीवन में धन और सुख हमेशा बना रहता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal