मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। मिजोरम के आइजोल को भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। शाम करीब 4.16 बजे मिजोरम और असम के गुवाहाटी समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
उत्तर पूर्वी भारत में फिर एक बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिजोरम के कई शहरो में भूकंप के डर से लोग घर के बाहर निकल आए।
भूकंप का केंद्र मिजोरम की राजधानी आइजोल बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 रही। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।
बता दें कि गुरुवार को भी मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटकों के डर से लोग घरों से बाहर निकल आए थे। तब भूकंप का केंद्र मिजोरम के चंफई से 98 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व (एसई) पर था।
बीते कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली समेत देशभर के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हाल ही में जम्मू-कश्मीर में भी मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई थी। केन्द्र शासित क्षेत्र में तीन दिन में चौथी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
