राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में लौटे बीजेपी नेता राम माधव

वरिष्ठ भाजपा नेता राम माधव एक बार पुन: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस में लौट आए हैं। वे पहले संघ से भाजपा में महासचिव बनकर गए थे और कश्मीर समेत कई मामलों में बड़ी भूमिका निभाई।

अब वे पुन: संघ में लौटकर उसके सेवा कार्यों में जुटेंगे। इस पहले दत्तात्रेय होसबोले को आरएसएस का सर कार्यवाह चुना गया है। यह संघ प्रमुख के बाद दूसरा अहम पद है।

बता दें, बंगलुरु में जारी संघ की अभा प्रतिनिधि सभा की बैठक में शनिवार को दत्तात्रेय होसबोले को नया सरकार्यवाह बनाया गया है। होसबोले भैयाजी जोशी की जगह लेंगे।

उन्हें प्रतिनिधि सभा ने सर्वसम्मति से अगले तीन वर्षों के लिए सरकार्यवाह चुना। उससे पहले वे सह सरकार्यवाह का दायित्व संभाल रहे थे।

दत्तात्रेय होसबोले को संघ नया सरकार्यवाह बनाये जाने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से एक और बड़ी खबर है। भाजपा के पूर्व महासचिव और संघ प्रचारक राम माधव आज फिर अपने मूल संगठन आरएसएस में वापस लौट आये है।

राम माधव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है।  राम माधव पहले संघ से भाजपा में आये थे। भाजपे में उन्हें महासचिव बनाया गया था। उन्होंने कश्मीर समेत कई मामलों में बड़ी भूमिका निभाई। अब वे दोबारा एक बार संघ में लौटकर आरएसएस के कार्यों में जुटेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com