राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीपावली पर दी शुभकामनाएं

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश, देश का हृदय प्रदेश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प में सहभागी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लगभग 9 करोड़ जनता विकास के यज्ञ में आहुति दे रही है। हमारी प्रगति की रफ्तार से उत्पन्न उत्साह इस पर्व की उमंग को दोगुना कर रहा है।” उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने और अनेक योजनाओं में मध्यप्रदेश की अग्रणी स्थिति पर गर्व व्यक्त किया। डॉ. यादव ने नागरिकों को दीपावली के साथ-साथ छोटी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की भी शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने अपने संदेश में दीपावली को धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व खुशियां बांटने का अवसर है। हमें वंचित और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों की ज्योति जलाकर इसे सार्थक बनाना चाहिए।” उन्होंने जोर दिया कि छोटे-छोटे दीप मिलकर अंधकार को पराजित करते हैं, उसी तरह समाज और राष्ट्र की समस्याओं का समाधान सामूहिक प्रयासों से संभव है। राज्यपाल ने अनुशासित, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में पर्व मनाने की अपील की, साथ ही भाईचारे और सद्भाव की परंपराओं को मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से दीपावली को पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने का अनुरोध किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com