राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने संभाला महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार

सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतरिक्त कार्यभार गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंपा गया है। रविवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत महाराष्ट्र के राज्यपाल का कार्यभार लेने मुंबई पहुंचे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अहमदाबाद से मुंबई का सफर ट्रेन के जरिए पूरा किया। अपनी इस यात्रा का राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने वीडियो भी साझा किया है।

आचार्य देवव्रत अपनी पत्नी दर्शना देवी के साथ 14 सितंबर सुबह अहमदाबाद से तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर मुंबई के लिए रवाना हुए। राज्यपाल देवव्रत ने अपनी यात्रा का वीडियो एक्स पर साझा करते हुए लिखा, महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त दायित्व संभालने हेतु मुंबई जाने के लिए आज अहमदाबाद से मुंबई तक तेजस एक्सप्रेस से रेलयात्रा शुरु की।

कौन हैं आचार्य देवव्रत?
आचार्य देवव्रत एक शिक्षाविद, समाजसेवी और वैदिक विद्वान के रूप में जाने जाते हैं। वे लंबे समय तक गुरुकुल शिक्षा प्रणाली से जुड़े रहे हैं। उन्होंने हरियाणा के गुरुकुल कुरुक्षेत्र में प्रधानाचार्य के रूप में काम किया है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com