कुत्ता वफादार होता है इसलिए हमेशा से आदमी का यह सबसे भरोसेमंद साथी माना जाता है। घरों में तो लोग इन्हे पालते ही हैं, इसके अलावा इनका इस्तेमाल दुनियाभर की पुलिस भी करती है। लेकिन आज जिस कुत्ते की हम बात कर रहे हैं उसकी भर्ती कुछ अजीबोगरीब काम के लिए हुई है।
कुछ दिन पहले बोस्टन म्यूजियम ऑफ फाइन आर्ट्स ने एक रिले नाम के कुत्ते को अप्वाइंट किया है। रिले की भर्ती में सबसे खास बात यह है कि रिले को म्यूजियम की सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि म्यूजियम में रखें आर्ट वर्क को कीड़े मकौड़ों से बचाने के लिए अप्वाइंट किया गया है।
इस बात की जानकारी खुद म्यूजियम प्रशासन ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर दी है। इस प्रेस कांफ्रेंस में सभी को रिले के बारे में बताया गया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal