भिखारी और करोड़पति? यह किसी मजाक से कम नहीं लगता है। अगर कोई करोड़पति होगा तो वह भिखारी कैसे होगा। लेकिन जनाब समय बदल चुका है। आजकल भीख मांगना सबसे फायदे का काम बन गया है। आज के समय में कुछ ऐसे भिखारी भी हैं, जो किसी करोड़पति से कम नहीं हैं। मुंबई में कुछ भिखारियों को करोड़पति भिखारी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से भीख मांग-मांगकर आज ये मुकाम हासिल किया है। आज हम आपको भारत के 6 सबसे धनी भिखारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी ठाठ किसी करोड़पति से कम नहीं है।