ये तरीके अपनाकर आप भी बन सकते है अमीर

मेहनत तो सब करते हैं, लेकिन हर व्यक्ति करोड़पति नहीं बनता। इसकी वजह है चुनिंदा आदतें। अपने दम पर अमीर बनने वालों में टालमटोल की आदत नहीं होती है। वे पैसे का बेहतर इस्तेमाल करते हैं। उन्हें गुस्सा भी कम आता है। थॉमस सी. कार्ले नाम के लेखक ने पांच साल में 177 करोड़पतियों के अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकाला है। इस अध्ययन पर उन्होंने एक किताब लिखी है- ‘चेंज योर हैबिट्स, चेंज योर लाइफ’

ये तरीके अपनाकर आप भी बन सकते है अमीरसफल अमीर बने लोगों की आदतें

  • 94% पहले दिन से ही कमाई का 20 फीसदी बचाते हैं। 
  • 80% एक बार में एक ही काम को लक्ष्य बनाते हैं। 
  • 73% हफ्ते में औसतन 58 घंटे काम करते हैं। 
  • 67% रोजाना एक घंटे से भी कम टीवी देखते हैं। 
  • 65% के पास आमदनी का कम से कम तीन जरिया हैं। 
  • 64% सामान्य घरों में रहते हैं। गाड़ियां भी पुरानी होती हैं। 
  • 63% ने काम के सिलसिले में जोखिम लिया, तभी आगे बढ़े। 
  • 27% बिजनेस में कम से कम एक बार फेल भी हुए

कार्ले के मुताबिक बेहद प्रतिभावान लोग भी टालमटोल की वजह से जीवन में सफल नहीं हो पाते। वही व्यक्ति फैसले टालता है जिसमें पैशन की कमी होती है। कार्ले पैसे की तंगी को भी इसी टालमटोल से जोड़कर देखते हैं। उन्होंने लिखा है, ‘इससे आप कंपनी मैनेजमेंट और साथी कर्मियों का भरोसा खो देते हैं। यह आपके काम की क्वालिटी और अंतत: आपके बिजनेस और संबंधों को प्रभावित करता है।’

टालमोटल की आदत सबमें होती है। लेकिन इससे निपटने की क्षमता ही व्यक्ति को सफल या विफल बनाती है। सवाल उठता है कि सफल व्यक्ति इससे कैसे निपटते हैं। कार्ले के मुताबिक 81% लोग काम की सूची बनाते हैं। उन्हें पूरा करने की डेडलाइन तय करते हैं और हर हाल में उसपर अमल करते हैं। अपने इर्द-गिर्द भी ऐसे लोगों को ही रखते हैं जो लक्ष्य और डेडलाइन का पालन करते हैं। नकारात्मक सोच या हमेशा शिकायत करने वालों को अपने करीब नहीं रखते। कार्ले के मुताबिक अमीर बनने के दो रास्ते हैं। पहला, कमाई से कम खर्च कीजिए। दूसरा, खर्च से ज्यादा कमाइए। ज्यादा कमाने का विकल्प सबके पास नहीं होता। इसलिए अपने खर्च को कमाई से कम रखना ही बेहतर तरीका है। सफल व्यक्ति सुबह जल्दी उठते हैं। काम शुरू करने से कम से कम तीन घंटा पहले। हफ्ते में चार दिन, कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करते हैं। जंक फूड नहीं खाते। फास्ट फूड रेस्तरां भी नहीं जाते। रोजाना कम से कम सात घंटे सोते हैं और सिगरेट नहीं पीते।

नकारात्मक सोच या हमेशा शिकायत करने वालों को अपने करीब नहीं रखते

कार्ले के मुताबिक अमीर बनने के दो रास्ते हैं। पहला, कमाई से कम खर्च कीजिए। दूसरा, खर्च से ज्यादा कमाइए। ज्यादा कमाने का विकल्प सबके पास नहीं होता। इसलिए अपने खर्च को कमाई से कम रखना ही बेहतर तरीका है। सफल व्यक्ति सुबह जल्दी उठते हैं। काम शुरू करने से कम से कम तीन घंटा पहले। हफ्ते में चार दिन, कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करते हैं। जंक फूड नहीं खाते। फास्ट फूड रेस्तरां भी नहीं जाते। रोजाना कम से कम सात घंटे सोते हैं और सिगरेट नहीं पीते।
80 साल पूर्व भी यही निष्कर्ष नेपोलियन हिल ने करीब 80 साल पहले ऐसा ही निष्कर्ष निकाला था। उन्होंने 1937 में ‘थिंक एंड ग्रो रिच’ में लिखा था कि सबसे अमीर लोग सबसे कम समय में फैसले लेते हैं। नेपोलियन ने तब 500 करोड़पतियों की आदतों का अध्ययन किया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com