उत्तर प्रदेश के होमगार्ड्स, सैनिक कल्याण, प्रांतीय रक्षक दल व नागरिक सुरक्षा मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि पहले दसवीं पास होमगार्ड बनते थे। अब इसमें परिवर्तन कर 12वीं पास को होमगार्ड बनाया जाएगा।

वह बुधवार को होमगार्ड्स मुख्यालय में मंडलीय व क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होमगार्ड्स विभाग में पैसा लेकर जवानों की ड्यूटी लगाए जाने की शिकायतें बहुत हैं। इस कारण पारदर्शी तरीके से साफ्टवेयर के माध्यम से ड्यूटी लगाई जाए और शीघ्र ही इसे कम्प्यूटर में भी फीड किया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि विभाग में मृतक दुर्घटना बीमा के भुगतान एवं मृतक आश्रितों की नियुक्ति जैसे मामलों में एक महीने से ज्यादा की देरी होने और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर मंडलीय कमांडेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
होमगार्ड्स के 21900 जवानों की कमी
प्रमुख सचिव होमगार्ड्स अनिल कुमार ने बैठक में बताया कि प्रदेश में 1.18 लाख से अधिक होमगार्ड्स हैं। इसमें से 52 हजार जवान शांति व्यवस्था में प्रदेश पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। 21900 जवानों की कमी है। केन्द्र सरकार के अनुसार प्रदेश में 1.80 लाख जवानों की नियुक्ति होनी चाहिए। इस मौके पर डीजी होमगार्ड्स गोपाल लाल मीना, विशेष सचिव सतेन्द्र सिंह व संयुक्त सचिव निर्मला श्रीवास्तव भी मौजूद थीं।
नईव्यवस्था साफ्टवेयर के माध्यम से लगाई जाए होमगार्ड्स जवानों की ड्यूटी जवानों की प्रशिक्षण अवधि 42 से बढ़ाकर 62 दिन करने की तैयारी
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal