पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं का प्रकोप उत्तर प्रदेश में अभी जारी रहेगा। हालही में हुई बरसात के बाद कोहरे ने भी लखनऊ वासियों को अपने तेवर कम नहीं किए।

मंगलवार की सुबह नौ बजे तक राजधानी लखनऊ कोहरे की चादर में लिपटा रहा। लोग घरों में ही कैद रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में आसमान साफ हो जाएगा। मगर, रात में बर्फीली हवा से गलन बढ़ाएगी।
ऐसे में न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। राज्य में उत्तरी-पश्चिमी हवा चल रही हैं। पहाड़ से आ रहीं ये हवाएं मैदानी इलाकों में गलन बढ़ा रहीं हैं।
अलीगढ़ में आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए दो दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। राजधानी में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। वहीं दिन में धूप निकली। वहीं शाम ढलते ही ठंडी हवाएं असर दिखाने लगीं। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 17.6 सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि व दिन में धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की।
धूप होने के बावजूद हवा से ठंड का तेवर बरकरार रहा। वहीं शाम होते ही गलन बढ़ गई। पूवार्ंचल में कोल्ड फ्रंट का असर अभी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।
बलिया में ठंड से एक महिला की मौत की मौत हो गई। प्रयागराज में कई दिनों बाद सोमवार को सुबह से धूप तो खिली लेकिन सर्द हवाओं के आगे वह बेअसर रही।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal