यूपी की राजनीति से बाहर नहीं निकालना चाहती प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ट्वीट पर यूपी के अलावा देश से जुड़े तमाम मुद्दों पर अपने विचार रख रही हैं लेकिन खुद को यूपी की राजनीति से बाहर नहीं निकालना चाहती हैं। पार्टी में सीधी सक्रियता के बाद पहला मौका है जब प्रियंका ने खुद को स्टार प्रचारकों की सूची से अलग रखने को कहा है।

महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रियंका का नाम शामिल था लेकिन उन्होंने दोनों ही राज्यों में एक भी चुनावी सभा को संबोधित नहीं किया।

सूत्रों की मानें तो प्रियंका ने वरिष्ठ नेताओं से खुद को यूपी के संगठनात्मक ढांचे की मजबूती के काम में व्यस्त होने का तर्क दिया। जिसके बाद झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी हुई उसमें प्रियंका का नाम शामिल नहीं है। हालांकि झारखंड के प्रभारी आरपीएन सिंह का मानना है राज्य में कई चरणों में चुनाव होना है ऐसे में प्रियंका गांधी को नाम बाद में भी जोड़ा जा सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com