उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी जोरों शोरों से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। स्टार प्रचार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपचुनाव वाली सीटों पर धुआंधार प्रचार कर रहे है। सीएम योगी ने 8 और 9 नवंबर को जनसभाएं कर चुनावी माहौल तैयार किया है। इसी के चलते आज यानी 10 नवंबर को भी सीएम योगी तीन सीटों पर गरजेंगे। योगी कटेहरी, फूलपुर और मझवां में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे और भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।
बता दें कि उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपचुनाव वाली सीटों पर धुआंधार प्रचार कर रहे है। भाजपा अपनी चुनावी रणनीति के तहत काम कर रही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी जनसभाओं के जरिए बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। इसके अलावा प्रभारी मंत्रियों को अपनी प्रभार वाली सीटों पर प्रवास के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी ने नौ सीटों पर जातीय समीकरण साधने का ख़ास फोकस किया है। रणनीति के तहत बीजेपी ने सभी सीटों पर 10-10 विधायकों को जिम्मेदारी दी है। साथ ही सांसदों को भी जिम्मेदारी देकर विपक्ष को तगड़ा टक्कर देने चक्रव्यूह तैयार किया है।
जनसभा को संबोधित कर सीएम योगी बनाएंगे माहौल
सीएम योगी आज कटेहरी विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 11:45 बजे रामदेव जनता इंटर कॉलेज के मैदान पर सीएम का हेलीकॉप्टर उतरेगा। 11:55 बजे से 12:40 बजे तक जनसभा करेंगे। 12:40 बजे से 12:55 बजे तक की वोटर्स की बैठक करेंगे। इसके बाद 1:05 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद सीएम योगी फूलपुर और मझवां में जनसभा कर चुनावी माहौल बनाएंगे।
सीएम योगी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मिर्जापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होने वाली जनसभा को देखते हुए जिला प्रशासन ने ड्रोन और मानवरहित उड़ने वाले उपकरण जिनसे शूटिंग, सर्वे और हथियारों के रूप में प्रयोग किया जा सकता उस पर प्रतिबंधित किया। जिला प्रशासन ने 9 नवंबर की रात 10 बजे से 10 नवंबर की रात 8 बजे तक के लिए इसके संचालन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर 1500 से अधिक जवान तैनात किए जाएगा। चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal