इस चर्च तक पहुंचने के लिए लोग मौत के मुंह से होकर गुजरते हैं। जी हां अगर आपको इस रास्ते चलना पड़ जाए तो सिट्टी-पिट्टी गुम समझो…
लेकिन आज हम आपको एक भगवान के घर के ऐसे खतरनाक रास्ते के बारें में बताएंगे जिसके बारे में जानकर किसी की भी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाए…
दरअसल, यह एक चर्च का रास्ता है जो बेहद खतरनाक जगह पर मौजूद है, लेकिन लोग मौत के मुंह से होकर भी उस जगह पर पहुंच जाते हैं।
यहां पहुंचने के लिए इसी नमक की खान के खतरनाक रास्ते से गुजरना पड़ता है। बताया जाता है कि यहां पहुंचना किसी मौत के कुएं में पहुंचने के बराबर है। यहां कब किस पल क्या घटना बीत जाए कोई नहीं बता सकता।
आपकी जानकारी के लिए बता दें यहां केवल रविवार के दिन चर्च में पूजा की जाती है। इस पूजा में कितने लोग शामिल होते हैं ये जानकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।
अंदर की गई एलईडी लाइटिंग यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। जमीन के नीचे मौजूद इस चर्च में सभी भक्त 16 फीट ऊंचे क्रोस के सामने प्रार्थना करते हैं।
बताते हैं कि यह दुनिया का सबसे खास और गहराई में मौजूद चर्च है। यहां तक पहुंचने के लिए लोगों को बहुत सी खतरनाक गुफाओं से होकर गुजरना पड़ता है।
इस चर्च के अंदर तक पहुंचने में कुल 30 मिनट का समय लगता है, लेकिन आप किसी गाईड की मदद लेंगे तो लगभग 2 घंटे का समय लगता है। सोच में पड़ गए न कि गाइड के होते हुए इतना समय कैसे लग सकता है।
दरअसल, ये उस समय की बात है जब गाइड लोगों को चर्च संबंधी पूरी जानकारी देते हुए चर्च के इतिहास से रूबरू करवाते हुए उन्हें अंदर ले जाया करते थे। इसमें दो घंटे लग जाया करते थे।