मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। रविवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री कृषि विश्वविद्यालय पहुंचना था लेकिन खराब मौसम के कारण सीएम योगी का हेलीकाॅप्टर लैंड नहीं कर सका। इसके बाद सीएम वापस गाजियाबाद लौट गए। वहां से हापुड़ होते हुए सड़क मार्ग से कार द्वारा मेरठ पहुंचे।

मेरठ में विभिन्न परियोजनाओं के लोर्कापण करने के बाद मंच से सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने यहां गंग नहर के किनारे कांवड़ का एक अतिरिक्त लेन बनाने का निर्णय किया है और इसके लिए 600 करोड़ रुपये से अधिक की सहमति दी है। भारत सरकार के सहयोग से हम 32,000 करोड़ की लागत से मेट्रो का एक नया विकल्प RTTTS के नाम से मेरठ को दिल्ली के साथ जोड़ रहे हैं। ये इतनी बड़ी दूरी से जोड़ने का देश का पहला ऐसा कार्य है।
किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर भारत की एकता और अखंडता को चुनौती दी जा रही है। किसान भाईयों के कंधों पर बंदूक रखकर देश की सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य किया जा रहा है। ये स्वीकार्य नहीं हो सकता है। मोदी सरकार किसानो के साथ है, कृषि कानून अन्न दाताओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाया गया है
संगठन की बैठक में पुलिस-प्रशासन को लेकर कुछ मामले उठ सकते हैं। इससे अधिकारी बेचैन है। सूत्रों के अनुसार कई जनप्रतिनिधि प्रशासन के रवैये से खुश नहीं हैं, जिसे लेकर मुख्यमंत्री के सामने बात उठ सकती है।
मुख्यमंत्री भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी करेंगे।
वहीं, इस बैठक में मेरठ मंडल के सभी छह जिलों के जिलाध्यक्ष के साथ ही मेरठ महानगर, गाजियाबाद नगर और गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। पश्चिमी क्षेत्र की पूरी कमेटी और मेरठ मंडल से प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी के अलावा मेरठ मंडल के सभी भाजपा सांसद, विधायक, एमएलसी, राज्यसभा सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष और महापौर भी बैठक में रहेंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal