पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी हमेशा अपने पशुप्रेम के चलते सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर वे जानवरों के लिए कुछ करती रहती हैं और इसी के चलते उनकी पहचान भी बनी है। ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है। उन्होंने कुछ ऐसा किया है कि सोशल मीडिया पर उनकी जमकर सराहना हो रही है।

इतना ही नहीं, लोग उनकी तुलना सुषमा स्वराज से कर रहे हैं। यह घटना दिल्ली के रायसीना रोड़ की है। हुआ यह था कि सोमवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पास सड़क पर एक बंदर घायल अवस्था में नजर आया। वह चोट के चलते तड़प रहा था। भारती जैन नाम की एक पत्रकार ने यह दृश्य देखा। उन्होंने बंदर का फोटो खींचकर उसे ट्वीट किया। उन्होंने इसमें लिखा था कि यह बंदर बहुत खराब हालत में है। जानवरों की देखभाल करने वाले किसी एक्टिविस्ट या किसी NGO को इस बंदर की हैल्प करना चाहिये।
भारती जैन ने मेनका गांधी को भी इसमें टैग किया था। इस ट्वीट के पोस्ट किए जाने के कुछ समय बाद मेनका गांधी ने इसका जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि, इस पोस्ट में मुझे टैग करने पर आपका धन्यवाद। मैं अभी यहां से एक कार वहां भेज रही हूं। इस कार में घायल बंदर को संजय गांधी एनिमल केयर सेंटर ले लाया जाएगा, जहां इसका इलाज किया जाएगा। इस रिप्लाय के कुछ समय बाद पत्रकार ने एक और ट्वीट किया जिसमें बताया कि घायल बंदर को इलाज के लिए ले जाया जा चुका है।
बंदर की मदद करने के लिए लोग सोशल मीडिया पर मेनका गांधी की तारीफ कर रहे हैं। वे उनकी तुलना पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज से कर रहे हैं। असल में, सुषमा स्वराज भी ट्वीटर पर सूचना मिलते ही तुरंत लोगों की मदद के लिए जुट जाती थीं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal