सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आज के समय में मेडिटेशन को अहम माना जाता है। मेडिटेशन सेहत को दुरुस्त रखने के साथ तनाव आदि को कम करने में हेल्प करता है। इससे मन शांत भी रहता है। सोचने की क्षमता भी बेहतर होती है। इसके अलावा रोगों से लड़ने की ताकत भी मिलती है। ऐसे में मेडिटेशन को सफल बनाने के लिए कुछ विशेष चीजों पर ध्यान देने की ज़रूरत हैं। अगर आप पहली बार मेडिटेशन करने जा रही हैं, तो आपको भी छोटी-छोटी चीजें पर ध्यान देने की ज़रूरत है। इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से मेडिटेशन को सफल बना सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

ऐसे करें शुरुआत

know some useful meditation tips

ये तो लगभग हर कोई जनता है कि मेडिटेशन करने के लिए एक सही जगह का चुनाव करना बहुत ज़रूरी है। इसके अलावा ये भी सभी जानते हैं कि सही पोस्चर का होना कितना ज़रूरी है। लेकिन, ये कोई नहीं बताता है कि खाने के बाद या खाने से कितना देर पहले मेडिटेशन करना चाहिए या फिर नहीं करना चाहिए। इसके अलावा ये भी बहुत कम लोग भी बताते हैं कि योगा मैट कैसा होना चाहिए। खैर, चलिए जानते हैं इसके बारे में।

कब करें मेडिटेशन?

some useful meditation tips inside

हालांकि, किसी जानकर से प्रमाणित नहीं है कि खाना खाने के कितनी देर बाद मेडिटेशन  करना या नहीं करना चाहिए। लेकिन, जानकारों की मानें तो भोजन करके के  लगभग दो घंटे बाद ही मेडिटेशन करना ठीक रहता है। हालांकि, ज्यादातर लोग भोजन करने से पहले ही मेडिटेशन करने की सलाह देते हैं क्योंकि, भोजन करने के बाद आंख भी लग जाते हैं। हालांकि, कुछ अधिक भूख लगी हो तो भूखे रहकर भी मेडिटेशन करने से बचाना चाहिए।

 

म्यूजिक का ले सहारा

some useful meditation tips inside

जी हां, मेडिटेशन को सफल बनाने के लिए म्यूजिक अहम रोल निभा सकती है। शायद, आपने ध्यान दिया हो कि आज भी कई लोग मेडिटेशन करते मसय हल्की आवाज में म्यूजिक को ऑन करके छोड़ देते हैं ताकि ध्यान अच्छे से लग सके। आजकल एक से एक अच्छी और बेहतरीन मेडिटेशन म्यूजिक गूगल या फिर किसी अन्य जगह आसानी से मिल जाती है। आप जब मेडिटेशन करने जाए तो म्यूजिक का सहारा ज़रूर लें।

मैट कैसा होना चाहिए?

about some useful meditation tips

मेडिटेशन को सफल बनाने के लिए सबसे ज़रूरी चीज अगर कोई है तो उस चीज का नाम है मैट। खासकर मौसम के अनुरूप मैट का चुनाव करना बेहद ज़रूरी होता है। गर्मी के मौसम में पलास्टिक के मैट पर मेडिटेशन करना आसान नहीं होता है क्योंकि, पसीने के कारण मैट से बदबू भी आने लगती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में आप कपड़े से तैयार मैट का चुनाव कर सकती हैं।