लखनऊ: 12 अप्रैल, 2021 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रख्यात इतिहासकार श्री योगेश प्रवीण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री योगेश प्रवीण को अवध, विशेष रूप से लखनऊ के इतिहास और संस्कृति की गहन जानकारी थी। अपनी पुस्तकों और लेखों के माध्यम से उन्होंने जनता को इससे अवगत कराने का महत्वपूर्ण कार्य किया था।

मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
———–
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal