कुछ पुरुषों में महिलाओं जैसी आदत होती है। आप इसे सच नहीं मानेंगे लेकिन ऐसा होता है। हम आपको ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में बताएंगे जो महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों में भी पाई जाती है। आइए जानते हैं आखिर वो कौन सी आदतें हैं जो महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों में भी होती है।
शॉपिंग करना
हम सभी जानते हैं कि महिलाओं और लड़कियों को शॉपिंग बहुत पसंद है। मगर कई पुरुष ऐसे हैं जिन्हें शॉपिंग करना बहुत अच्छा लगता है। उन्हें खुद को मेनटेन रखा बहुत पसंद है। अपने लिए हर रोज स्टाइलिश कपड़े खरीदने से लेकर, स्टाइलिश शूज और गॉगल्स भी खरीदना बहुत पसंद है। इसके अलावा कई पुरुष पार्लर जाने के भी शौकीन होते हैं।
गॉसिप करना
गॉसिप करना अधिकांश महिलाओं का सबसे अधिक पसंदीदा काम होती है। महिलाओं के अलावा पुरुषों को भी गॉसिप करना अच्छा लगता है। बस हो या ट्रेन आपको हर जगह गॉसिप करते हुए पुरुष दिख सकते हैं। किसी मुद्दे को सुलझाने के अलावा उनका एक काम गॉसिप भी होता है।
रोना
हम सदियों से सुनते आ रहे हैं कि मर्द को दर्द नहीं होता है और यहां तक माना जाता है कि पुरुष रोते हुए अच्छे नहीं लगते। जबकि सच तो यह है कि पुरुषों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है और ऐसे में अगर कोई पुरुष रोता है तो कोई हर्ज नहीं है। कई ऐसे पुरुष हैं जो महिलाओं की तरह वह रोने लगते हैं।
महिलाओं को जहां अपने फिगर की चिंता होती हैं वहीं पुरुषों को मस्कुलर बॉडी के लिए। इसके लिए वो घंटों जिम में पसीने बहाते हैं। महिलाओं की तरह की कई बार पुरुष भी अपने साथी कर्मचारियों की बॉस से चुगली करते हैं। ये बात गलत है कि केवल महिलाएं ही चुगलखोरी में अव्वल होती हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal